भानु प्रिया
आदमी मात्र नाटक भर है
जिसे अपने द्वारा अभिनीत कार्य ही
सुख दे पाते हैं चाहे क्षण भर के लिए ही सही
और संतुष्टी दे जाते हैं मृत्युपर्यंत
उसको लगता है कि इस तरह वह
दूसरों के लिए जाला बुनते हुए ,
उनके दिलों- दिमाग पर छा जाएगा .
उसके सपनों में गरीबी से जुड़े दर्शन जैसी बातें तो होती हैं.
तथा उसी दर्शन से वह,
अपने अन्दर संतुष्टी के महल खड़े करता रहता है
सोचता है कि इस तरह उसने कितने उपकार किये हैं मानव कल्याण हेतु .
जबकि उसका अहम् उसके अंतस में मात्र सडांध के कुछ नही होता
उसकी जिन्दगी भी इसीलिये कोई विशेष महत्त्व नही रख पाती है
तभी तो अगले ही क्षण वह एक तस्वीर बन जाता है
ठीक उसके स्वयं के बनाए सपनों जैसा.
#########

वरिष्ठ कवि/कथाकार ताऊ अशोक आंद्रे से कविता की प्रेरणा मिली. घर में साहित्य का माहौल होने के कारण कई बार मन में कुछ तस्वीरें उभरने लगती हैं
शायद इसी कारण इस कविता का जन्म हो .सका
फिलहाल Company Secretary के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम प्रथम वर्ष की तैयारी .
शायद इसी कारण इस कविता का जन्म हो .सका
फिलहाल Company Secretary के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम प्रथम वर्ष की तैयारी .